दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी

बालोतरा। बालोतरा शहर में एक बार फिर से मोटरसाईकिलों की चोरी की वारदाते बढने लगी हैं। शहर में विगत तीन दिनो में करीब चार दुपहिया वाहन चोर...

बालोतरा। बालोतरा शहर में एक बार फिर से मोटरसाईकिलों की चोरी की वारदाते बढने लगी हैं। शहर में विगत तीन दिनो में करीब चार दुपहिया वाहन चोरी की वारदाते सामने आई हैं। वाहनो की चोरी की बढती वारदातो ने वाहन मालिको की नींद उड़ा रखी हैं तो बालोतरा पुलिस कुंभकर्णी नींद में दिख रही हैं।

वाहन चोरी की रिपोर्ट लिखवाने जब फरियादी थाने जाता हैं तो पहले तो खोजबीन करने के बहाने फरियादी को इंतजार करने को कहा जाता हैं तब तक चोर शहर पार करके बाहर निकल जाते हैं। वाहन चोरी की जानकारी थाने में देने पर भी आज तक शहर के बाहरी ईलाको में किसी प्रकार की नाकाबंदी जैसी कार्रवाही अमल में नही लाई गई हैं।

बालोतरा पुलिस की वाहन चोरियो के मामले में ऐसी कार्यप्रणाली से अब तो शहरवासियो का पुलिस से मोह सा भंग होने लगा हैं। ऐसी स्थिती में वाहन गंवाने के बाद जिल्लत से बचने के लिये फरियादी थाने की चोखट नही चढने में ही भलाई समझता हैं।

मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज

बालोतरा थाने में मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज हुआ हैं। थाने में बाबुलाल पुत्र पुनाराम सियोल ने रिपोर्ट देकर बताया कि वो 6 तारिख को बेंक आँफ बड़ोदा के बाहर मोटरसाईकिल खड़ा करके बेंक के अंदर गया था। बाहर आने पर उसे मोटरसाईकिल नदारद मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 


(सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें)

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 2862563289278233922

Watch in Video

Comments

item