भारतवासियों को जगाने दौड़ा बाढ़ाणा
बाड़मेर। सिर पर भगवा टोपी पहने बुधवार की रोज बड़ी संख्या में युवा स्वामी विवेकानन्द के कदमों पर चलते हुए भारत जगाने के लिए दौड़े। बुधवार...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/09/Badhana-ran-for-awaken-to-indians.html
बाड़मेर। सिर पर भगवा टोपी पहने बुधवार की रोज बड़ी संख्या में युवा स्वामी विवेकानन्द के कदमों पर चलते हुए भारत जगाने के लिए दौड़े। बुधवार को सुबह स्थानीय गांधी चैक पर चारों ओर उमड़ा युवाओं का सैलाब, एक विहगंम दृष्य प्रस्तुत कर रहा था, स्वामी विवेकानन्द के शिकागो धर्म सम्मेलन में हिन्दु धर्म पर दिये अद्भुत भाषण को समर्पित दिवस पर सम्पूर्ण देष में भारत जागो दौड़ का आयोजन हुआ, जिले में हुई दौड़ में युवा शक्ति का अविस्मरणीय उत्साह नजर आया।
युवा सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक पूरसिंह राठौड़ ने बताया कि सवेरे आठ बजे गांधी चैक से प्रारम्भ होकर स्टेशन रोड़, अंहिसा सर्किल, विवेकानन्द सर्किल, नेहरू नगर फाटक से होते हुए आदर्श स्टेडियम पहुंची, दौड़ को स्वामी प्रताप पुरी शास्त्री, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ संचालक पुखराज गुप्ता, विभाग प्रचारक बाबुलाल, जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा ने केसरिया झण्डी दिखाकर रवाना किया।
भारत जागो दौड़ को रवाना करने से पूर्व स्वामी प्रताप पुरी शास्त्री ने कहा कि एक बार फिर से भारत को जगाने की मुहिम युवाओं ने शुरू की है यह प्रेरणास्प्रद है। युवा वर्ग स्वामी विवेकानन्द के आदर्शो को अपनाये। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक बाबुलाल ने कहा कि भारत का युवा देशहित के लिये दौड़े, उन्होनें कहा कि युवाओं का सैलाब भारत को इसी तरह जगाने के लिए दौड़ा तो दुनिया कोई भी ताकत आगे बढऩे से रोक नहीं सकती।
भारत जागो दौड़ में स्कुली छात्रों के साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थी, युवा व्यवसायी सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग ने शिरकत की। इस दौरान सभी ने भारत जागो विश्व जगाओं, भारत माता की जय, स्वामी विवेकान्द अमर रहे, नन्द के आंनद की जय विवेकानन्द की सरीके उद्घोश लगाकर शहर को गुंजायमान किया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा ले रहे युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में दिलीप सिन्धी ने सभी का आभार व्यक्त किया। युवा सम्मेलन कार्यक्रम संयोजक पूरसिंह ने बताया कि 15 सितम्बर को 1 बजे आदर्ष विद्या मंदिर लंगेरा रोड़ में युवा सम्मेलन रखा गया है। उसमें अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को भाग लेने का आह्वान किया है।