इन्टरनेट बैकिग से लाखों की ठगी

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में एक फैक्ट्री संचालक के साथ लाखों रुपए की धोखाधडी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुभाष चौक निवा...

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में एक फैक्ट्री संचालक के साथ लाखों रुपए की धोखाधडी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुभाष चौक निवासी फैक्ट्री संचालक विष्णु शर्मा पुत्र चन्द्र प्रकाश ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ इन्टरनेट के जरिए उसके खाते से लाखों रुपए निकालने का मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़त विष्णु शर्मा का आरोप है की उसका फर्म का खाता रोड़ न बर 9 पर स्थित यूनियन बैक ऑफ इंडिया मे है, जिसे अज्ञात बदमाशों ने इन्टरनेट के जरिए 19 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक 2200 रुपए 38 बार निकाल लिए। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उसे इस घटना की जानकारी उसके बैक स्टेटमेंन्ट लेने के बाद पता चली।

पुलिस ने बताया कि पीडि़त की वीके आई इलाके में मैसर्स श्रीराम इण्डस्ट्रीज के नाम से एक फैक्ट्री है। जिसका खाता यूनियन बैक में खुला है। किसी अज्ञात बदमाश ने ई बैकिग से पीडि़त के खाते से आठ लाख 36 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत मिलने के बाद रिर्पोट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7670666302619014007
item