भाजपा में टिकट लेने की मची होड़

बालोतरा (भगाराम पंवार)। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ हीं भारतीय जनता पार्टी से पचपदरा विधानसभा से प्रबल दावेदार पूर्व गृहराज्यमं...

बालोतरा (भगाराम पंवार)। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ हीं भारतीय जनता पार्टी से पचपदरा विधानसभा से प्रबल दावेदार पूर्व गृहराज्यमंत्री अमराराम चौधरी के साथ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी व भजन सम्राट प्रकाश माली, नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान व गणपत बांठिया भी अपनी दावेदारी जता रहे है।

मौजूदा हालात को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को टक्कर देने की स्थिति में एक मात्र प्रबल दावेदार पूर्व गृहराज्यमंत्री हीं है। अगर भाजपा आलाकमान ने चौधरी के अलावा संघ के दबाव में पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के किसी दूसरे उम्मीदवार को टिकट दिया तो भाजपा का गणित बिगड़ सकता है।

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व गृहराज्यमंत्री अमराराम चौधरी को हीं बनाना चाहती है। कुछ दिन पूर्व सुराज संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजे ने नाकोड़ा तीर्थ में रात्रि विश्राम के दौरान बंद कमरे में हुई बातचीत में कार्यकर्ताओं से कहा था कि इस विधानसभा चुनाव में आप जुट जाए और अमराराम चौधरी को आप जीताकर भेजोगों तो सरकार में उन्हे केबिनेट मंत्री का पदभार दिया जा सकता है।

विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजे पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से चौधरी के स्थान पर उम्मीदवार बदल कर कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती है। पचपदरा विधानसभा से 3 और प्रमुख दावेदार सांस्कृति प्रकोष्ठ प्रभारी व मशहूर भजन सम्राट प्रकाश माली, नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान और पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता चंपालाल बांठिया के पुत्र गणपत बांठिया संघ के समर्थन से अपनी दावेदारी जता रहे है। भजन गायक प्रकाश माली ने क्षेत्र सहित पूरे देश में अपनी गायकी के माध्यम से हर वर्ग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भाजपा व संघ के स्वयंसेवक के रूप में माली ने पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में विशेष योगदान भी दिया है। प्रकाश माली को संघ का पूरा समर्थन भी हासिल है और वे आम जनता के चहेते भी है।

नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान अपने कार्यकाल में शहर में कराएं गए विकास कार्यों की बदौलत और संघ के हीं कार्यकर्ता के तौर पर टिकट की मांग कर रहे है। चौहान नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बहाई है तो पूरे राज्य में प्रशासन शहरों की ओर अभियान में सबसे ज्यादा पट्टे बनाने का श्रेय भी उन्हें हीं हासिल है।

वहीं तीसरे उम्मीदवार भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के पुत्र जो भाजपा नेता गुलाबंचद कटारिया के कट्टर समर्थक बताए जा रहे है। गणपत बांठिया पिछले 3 महिनों से हीं सक्रिय होकर पैराशूट से मैदान में उतर कर अपनी दावेदारी जता रहै है। पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया की बेदाग छवि व उनके कार्यकाल में करवाएं गए विकास कार्यों का सहारा लेकर उनके पुत्र बांठिया भाजपा आलाकमान के समक्ष अपनी दावेदारी जताई है। बांठिया की दावेदारी को लेकर पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में बालोतरा शहर के भाजपा कार्यकर्ता व कुछ जागरूक मतदात जरूर जानते है, लेकिन पूरे विधानसभा क्षेत्र में गणपत बांठिया के नाम की चर्चा करते है तो आम मतदाता यहीं कहते है कि हमने इनका नाम हीं पहली बार सुना है और कभी भी देखा नहीं है।

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा करने के पश्चात पूर्व गृहराज्यमंत्री अमराराम चौधरी व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा के प्रयासों से शहर से सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर प्रचार प्रसार में जुट गए है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

सेटेलाईट कैमरे से ली जा रही विडियो में देखिए 'फैलिन' तूफ़ान के ताजा हालात

नई दिल्ली। देश में उन्नीस सौ नब्बे के बाद सबसे प्रचंड माना जा रहा चक्रवाती तूफान फेलिन शनिवार रात करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट से टकरा गया। इसके कारण ओडिशा और पड़ोसी राज्य आं...

भाजपा-कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की सूची में ये थे नाम

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने मीडिया में आ रही ख़बर को ख़ारिज करते हुए उसे  कोरी अफवाह बताया है, जिसमे भाजपा-कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के नाम दिए ...

'जोधपुर आश्रम में 23 लड़कियों से दुराचार कर चुके हैं आसाराम'

जोधपुर। इन दिनों चहूंओर से नित-नई मुसीबतों से घिरते जा रहे आसाराम के बारे में अब एक और नया खुलासा हुआ है, जिससे लगता है आसाराम की मुसीबतें और बढ़ सकती है। आसाराम के एक पुराने सेवादार अजय कुमार का ...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item