रात्रि चौपाल मे उठी महिला चिकित्सक कि मांग, छाया पेयजल का मुद्दा

कोटा । बून्दी जिले के देई गांव के लोगो की गांव मे समस्या हल करने के उदेश्य से शुक्रवार रात्रि को जिला कलेकटर नरेश कुमार ठकराल ने कस्बे के अटल सेवा केन्द्र मे रात्रि चौपाल लगाई। जिसमे ग्रामीणो ने अपनी समस्याएं कलेकटर के सामने रखी। कलेकटर ने समबन्धित विभाग को समस्या समाधान करने के निर्देश दिए। चौपाल मे सबसे ज्यादा समस्या पेयजल की रही। सूचना नही होने से चौपाल मे गिनती के लोग पहुंचे। लोगो से ज्यादा भीड अधिकारियो व कर्मचारियो की रही।
चौपाल मे पुलिस अधीक्षक,उपाधीक्षक महेन्द्र मेघवंशी,तहसीलदार गजराज सिंह,सरपंच गीता सोनी,सचिव कजोडलाल कुमहार सहित पंचायती राज,राजस्व,जलदाय विभाग, सिंचाई, चिकित्सा,वन विभाग व विद्युत निगम के अधिकारी कर्मचारी व आंगनबाडी की महिलाएं मौजूद थी। चौपाल मे पेयजल लाईन बिछाने,एटीएम को 24 घंटे खुलवाने, महिला चिकित्सक की नियुक्ति व रिद्धी सिद्धी कोलोनी की बिजली लाईन की समस्या, 

इन्द्रिरा आवास योजना मे शामिल करने, अस्पताल मे मोर्चरी निर्माण करवाने,मीणा मोहल्ला स्थित गणेश मंदिर रास्ता,कंकाली माता के अतिक्रमण हटवाने,देई संयुक्त व्यापार मण्डल ने कस्बे की 336 बीघा वन भूमि रूपान्तरण प्रक्रिया के समाधान करने, पेयजल समस्या,वार्ड नमबर 17 मे आम रास्ते मे पडे पत्थर हटवाने,कही वर्षो से नालियो की सफाई होने की समस्या से अवगत कराया।
चौपाल कि पुर्व मे सुचना नही दिये जाने पर ग्रामीणो ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। ग्रामीणो ने बताया कि चौपाल कि नही समाचार पत्रो मे नही गांव मे सुचना करवाई जिससे चौपाल मे गिने चुने ग्रामीण ही पहुॅच पाये। 
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1482731560285352407

Watch in Video

Comments

item