अब तो भाभी जी को जाने दो : संगीता बिजलानी

गंगापुर सिटी में रोड़-शो कर मांगा अजहरूद्दीन के लिए समर्थन गंगापुर सिटी। टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजहरूद...

गंगापुर सिटी में रोड़-शो कर मांगा अजहरूद्दीन के लिए समर्थन

गंगापुर सिटी। टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजहरूद्दीन की पत्नी एवं फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने शनिवार को शहर में आयोजित रोड़-शो में अपने पति के लिये वोट मांगे। इस मौके पर उनके साथ पुत्र मोहम्मद अब्बास एवं पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा मौजूद थे।
कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा देहात ने बताया कि बिजलानी खुली जीप में रोड़ शो करते हुए पुरानी अनाज मण्डी स्थित व्यापार मण्डल मैरिज होम पहुंची, जहां पर उन्होंने फिता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऊपर वाले ने अजहर को एक अच्छी बीबी अच्छे बेटे सहित सब कुछ दिया है। मेरा परिवार यहां पर कुछ लेने नहीं, बल्कि आप लोगों की सेवा कर कुछ देने के लिए आए हैं।

उन्होंने लोगों ने अपील की कि 24 अप्रेल को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर मोहम्मद अजहरूद्दीन को लोकसभा में पहुंचाए, उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आपके सभी सपने साकार होंगे, क्योंकि सपने उन लोगों के साकार होते हैं जिनके सपनो में जान होती है।

इस मौके पर संसदीय सचिव रामकेश मीणा ने भाजपा पर निशाना सााते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी जौनपुरिया द्वारा जगह-जगह भाषणों में अजहरूद्दीन को कमजोर प्रत्याशी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि, राहुल ने अजहर को मरने के लिये सवाईमाधोपुर भेजा है। उन्होंने कहा कि जौनपुरिया बहुत बड़ी गलतफहमी में जी रहे हैं। यह तो 24 तारीख को वोटिंग के दिन जनता तय करेगी कि मरता कौन है।

इसके बाद संगीता बिजलानी ने शहर में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा। जनसम्पर्क के दौरान पूरे रास्ते में लोगों का हुजूम बिजलानी को देखने के लिये बेताब दिखाई दिया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद युवाओं की भीड़ उनसे आॅटोग्राफ लेने के लिये उमड़ पड़ी और काफी देर तक युवाओं ने उन्हे जाने नही दिया। अंत में मंच पर खड़ी होकर बिजलानी ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि, ‘अब तो भाभी जी को जाने दो।’


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 6709998161001274949
item