टीवी पर भूत—प्रेत, जादू—टोने पर आधारित कहानियों को नहीं मिली ज्यादा जगह : एकता कपूर
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/06/ghosts-witchcraft-based-stories-do-not-have-much-space-on-tv-says-ekta-kapoor.html
मुंबई। इंडियन टेलीविजन में सास—बहु एवं अन्य कई रिश्तों पर आधारित सीरियल के दौर को परवान चढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाली मशहूर निर्माता एकता कपूर अब जादू—टोना एवं भूत—प्रेत के सीरियल्स में अपना जौहर दिखाएगीं। एकता को लगता है कि टीवी पर भूत—प्रेत, जादू—टोने पर आधारित कहानियां बहुत कम ही दिखाई गई हैं।
एकता का कहना है कि, एक निर्माता के तौर पर मुझे ऐसा महसूस होता है कि सुपरनेचुरल कंटेंट बहुत कम दिखाया गया है। हम इन पर आधारित बहुत कम धारावाहिक देखते हैं। गौरतलब है कि एकता हाल में इस कंटेंट पर आधारित 'नागिन' लेकर आई थीं और अब एक एक नया धारावाहिक ‘कवच — काली शक्तियों से’ लेकर आई हैं।
उल्लेखनीय है कि कलर्स चैनल पर शनिवार से शुरू हुए 32 कड़ियों के धारावाहिक 'कवच' में मोना सिंह, महक चहल और विवेक दहिया मुख्य भूमिका में हैं। इस धारावाहिक की निर्माता बालाजी टेलीफिल्मस की एकता कपूर और शोभा कपूर है।