मुख्यालय पर अनुपस्थित मिली महिला कार्मिकों की मानदेय सेवाओं पर रोका
बून्दी । जिले के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विभिन्न विभागों की गतिविधियों एवं सेवाओं को प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण बनाये रखने हेतु सेक्टर न...
सेक्टर अधिकारियों के गत माह के निरीक्षण दौरो में जिले में संचालित विभिन्न आंगनबाडी केन्द्रों पर मानदेय सेवारत 36 कार्मिको के अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा अग्रिम आदेशों तक मानदेय सेवाओं पर रोक लगाई गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी के.पाटन एवं नैनवां ने 15-15 कार्मिको तथा हिण्डोली ने 6 कार्मिको की मानदेय सेवाओं पर रोक लगाई।
आदेशानुसार के0पाटन ब्लाॅक में आंगनबाडी केन्द्र खाखटा की आशा सहयोगिनी पिंकी, नवलपुरा की कार्यकर्ता अनिसा अंसारी, जैथल-प्प् की कार्यकर्ता हिम्मत कंवर, लेसरदा की कार्यकर्ता द्वारिका, लाखेरीखुर्द की कार्यकर्ता धापूबाई, चंहिचा की कार्यकर्ता गीता मीणा, लबान.प्प् की कार्यकर्ता सायरा, झालीजी का बराना की कार्यकर्ता सीमा, गेण्डोली कलां की कार्यकर्ता कलावती, पापडी की कार्यकर्ता मनभर, रामगंज की कार्यकर्ता शांतिबाई, बाबई.प्प् की कार्यकर्ता प्रेम बाई, उतराना.प् की कार्यकर्ता निर्मला तथा कोडकिया की कार्यकर्ता चांदकवंर की मानदेय सेवाओं पर अग्रिम आदेशों तक रोक रहेगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी बून्दी ने भी सेक्टर निरीक्षण दौरो में अनुपस्थित पाई गई 15 महिला कार्यकर्ताओं की मानदेय सेवाओं को भी अग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश दिये हैै। आदेशानुसार बून्दी ब्लाॅक की जिन महिला कार्यकर्ताओं की मानदेय सेवाओं को रोका गया है, उनमें मरां की मोनिका गौड़, फूलेता की कैलाश कंवर, बालापुरा की मनीषा धाकड, रजलावता की पुष्पा सैनी, फतेहगंज की निर्मला धाकड़, बटावती की चन्द्रकांता गोचर, देई की उषा जैन, सुसाडिया की कृष्णा प्रजापत, काशपुरिया की मंजू वर्मा, समीधी.प्प् की सन्तोष बैरागी, सुन्थली की इन्द्रा बंजारा, महावीरपुरा की उर्मिला मीणा, जजावर की नीलू शर्मा, देवपुरा की मनीषा तथा बांसी की गीता सैन की मानदेय सेवाओं पर अग्रिम आदेशों तक रोक रहेगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी हिण्डोली ने हिण्डोली ने छः आंगनबाडी केन्द्रों की महिला कार्यकर्ताओं की मानदेय सेवाओं को अग्रिम आदेश तक रोका है। आदेशानुसार गुढा बांध की कौशल्याबाई, चतरगंज.प्प् की कृष्णा सैनी, हिण्डोली की रेखा शर्मा, खीण्या.प् की प्रेमलता नामा, धोवडा.प् की कलावती तथा सरसोद की मधुबाला शर्मा की मानदेय सेवाओं पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गयी है।