पाकिस्तानी पंजाब सरकार ने फेसबु​क, गूगल, यू-ट्यूब को किया टैक्स नोटिस जारी

Google, Faecbok, Youtube, Pakisthan, Dailymotion, mustakbil.com, फेसबुक, गूगल, यूट्यूब, डेलीमोशन, टैक्स नोटिस
लाहौर। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, सर्च इंजन गूगल और गूगल की वीडियो शेयरिंग साइट यू—ट्यूब के साथ ही डेलीमोशन को टैक्स से संबंधित एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पाकिस्तान के पंजाब की सरकार ने जारी किया है, जिसमें सरकार ने इन सोशल साइट्स से कहा है कि वे 17 जून तक खुद को रजिस्टर कराएं और पंजाब विशेष के विज्ञापनों के प्रदर्शन के लिए भुगतान करें।

पंजाब सरकार के राजस्व प्राधिकार ने गूगल और फेसबुक के अतरिक्त यू—ट्यूब, डेलीमोशन और एक स्थानीय वेबसाइट मुस्तकबिल डॉट कॉम को अलग से एक नोटिस जारी किया और उनसे कहा कि वे 17 जून तक सर्विस टैक्स पर पंजाब बिक्री कर कानून 2012 के तहत खुद को रजिस्टर कराएं।

विभाग ने कहा कि पंजाब के नागरिक ऐसी सभी वेबसाइटों के नियमित इस्तेमालकर्ता हैं, जबकि व्यक्ति या कंपनियों के विज्ञापन ऐसी वेबसाइट पर बुक किये जाते हैं, उन्हें टैक्स अदा करना होता है। ऐसे में जब पंजाब स्थित कंपनियां ऐसी वेबसाइटों का उपयोग कर रही हैं, तो यह टैक्स वाजिब है। लिहाजा वे 17 जून तक पंजाब विशेष के विज्ञापनों के प्रदर्शन के लिए भुगतान करें।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Technology 7161018023559596340
item