श्रमिकों को बंधी जल्द ही विवाद दूर होने की उम्मीद
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/06/Workers-are-expected-to-be-fixed-dispute-soon.html
जयपुर। होंडा मोटरसाइकिल के टपुकड़ा स्थित प्लांट में पिछले 110 दिनों से चल रहे विवाद को लेकर एक त्रिपक्षीय समझोता हुआ, जिसमें श्रमिक पक्ष की और से नरेश मेहता, सुरेन्द्र, सोनू, दीपक, राजपाल, संजय और सोनू संधु मौजूद रहे। वहीं कंपनी मैनजमेंट की ओर से प्रदीप सिंह, सुनील कुलेरी, प्रदीप जैन, भारत भूषण, सुरेंदर डागर रहे और श्रम विभाग जयपुर से कमिश्नर सी बी एस राठौड़ उपस्थित थे।
इस मीटिंग में 256 स्थाई श्रमिकों को लेने की बात कही गई और 8 जून से 256 श्रमिकों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। बाकी श्रमिकों के लिये 13 जून को अगली मीटिंग रखी गयी है, जिसमें बचे हुए 2800 श्रमिकों के बारे में विचार किया जायेगा। श्रमिक पक्ष की और प्रसाशन और श्रम विभाग अधिकारियों एवं मैनजमेंट का धन्यवाद किया गया।
होंडा 2f कामगार समुह, टपुकड़ा के अध्यक्ष नरेश मेहता ने बताया कि अब उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्षों का सकारात्मक रुख रहेगा और इतने लम्बे समय से चल रहे इस विवाद का अंत जल्द हो जायगा। प्रशसान दवारा सभी श्रमिकों जल्द ड्यूटी पे लिया जायगा, जिससे राज्य में ओद्योगिक शांति बनेगी।