चोरो का आतंक , सूने मकान से लाखो के जेवरात पार

बूंदी । देई कस्बे के गोविन्द देवजी मंदिर के पास रूपनारायण पारीक के सूने मकान से मंगलवार रात्रि को अज्ञात चोर लाखो रूपये के गहने व पचास ह...

बूंदी । देई कस्बे के गोविन्द देवजी मंदिर के पास रूपनारायण पारीक के सूने मकान से मंगलवार रात्रि को अज्ञात चोर लाखो रूपये के गहने व पचास हजार रूपये की नकद राशि ले उडे। चोरी से करीब चार पांच लाख रूपये का नुकसान होना बताया है। नितिन पारीक ने बताया कि दादी के  हाथ मे फेकचर होने से परिवार कोटा चिकित्सक को  दिखाने गया था। 

अज्ञात चोर दूसरे सटे मकान के मेन गेट को तोडकर ऊपर पहुंचे ओर कमरे के किवाड की कुंदी को  तोडकर कमरे मे घुसकर आलमारी के ताले को तोडकर आलमारी मे रखे चार सोने की चूडियां,दो बाजरी हाथो की,एक जोडी कान की मुरकिया,दो कान के आभूषण,पांच अंगूठिया,चार सोने की नथ,दो बच्चो के सोने के कडे,एक सोने की चेन व पचास हजार रूपये नकद पार कर दिए। चोरो ने कमरे के सारे सामानो को अस्त व्यस्त कर दिया। 

चोरो ने एक अन्य कमरे का ताला भी तोडा जिसमे चोरो के हाथ कुछ नही लगा। पडोसियो ने मकान के मेन गेट खुला होने पर परिजनो को सूचित किया। इस पर परिजन कोटा से देई पहुंचे ओर मामले की रिपोर्ट पुलिस को सोंपी। उल्लेखनीय है कि कस्बे मे सोमवार रात्रि को अज्ञात चोर चन्द्रप्रकाश गर्ग के रेस्ट हाउस से दो एलईडी टीवी चुराकर ले गये थे। जिसका भी अभी तक कुछ भी पता नही लग पाया है ।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4411325274373777023

Watch in Video

Comments

item