रिलायंस का LYF Wind-5 Smartphone लॉन्च, कीमत 6,599 रुपए

Reliance Jio, LYF Wind-5 Smartphone, reliance LYF, Wind-5 Smartphone, रिलायंस जियो, 4जी स्मार्टफोन
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 4G लांच से पहले कंपनी ने लाइफ ब्रैंड के तहत अपना एक और सस्ता 4जी स्मार्टफोन 'LYF Wind-5 Smartphone' बाज़ार में उतारा है। 4जी रेडी इस स्मार्टफोन को लॉच कर LYF ने प्राकृतिक तत्वों पर आधारित अपनी ‘एलिमेंट कलेक्शन’ को और मजबूत किया है। LYF स्मार्टफोन की प्रॉडक्ट रेंज के तहत ग्राहक के पास अपनी जेब के मुताबिक स्मार्टफोन खरीदने के कई विकल्प हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक Wind-5 स्मार्टफोन की कीमत 6,599 रुपए रखी गई है।

LYF स्मार्टफोन Wind-5, यूएसबी केबल के माध्यम से आपके पेन ड्राइव से सीधे जुड़ जाएगा, जिससे आप जब चाहें जहां चाहें अपने मोबाइल को पेन ड्राइव से जोड़ सकते हैं और पेन ड्राइव में मौजूद फिल्मों, गानों एंव मीडिया को आसानी से मोबाइल में या मोबाइल से पेन ड्राइव में डाल सकते हैं।

LYF Wind-5 स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो, यह स्मार्टफोन 5 इंच (12.7से.मी.) की HD (हाई डेफिनेशन) स्क्रीन से लैस है। IPS तकनीक वाली Wind-5 की स्क्रीन को किसी भी छोर से देखने पर रंग सजीव और जींवत ही लगेंगे। इसके साथ ही 4X का डिजिटल जूम फोटो और वीडियो के डिटेल्स दिए गए हैं। इस फोन में 64 बिट क्वॉड कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8जीबी इंटरनल मैमोरी, 2000mah बैटरी दी गई है।

कैमरे को लेकर बता की जाए तो, इसमें 8 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा दिया गया है। हाई डायनेमिक रेंज मोड (HDR), गैस्चर कैप्चर, मल्टी एंगल व्यू मोड, निरंतर शॉट लेने की क्षमता (99 तक), पैनारोमा और टाइम लैप्स वीडियोज जैसे फीचर मौजूद है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Technology 5382301827699608406
item