पुष्कर मेले का रंगारंग समापन

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला विश्व के करोड़ों लोगों की आस्था का क...

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला विश्व के करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है। पुष्कर का टेम्पल टाउन और सन्त नगरी के रूप में विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने  भी पुष्कर के विकास के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।

देवनानी ने यह बात आज अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि पुष्कर पूरे विश्व में करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है। प्रतिवर्ष लाखों लोग यहां पुष्कर सरोवर और जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए आते हैं। वेदों और पुराणों में भी पुष्कर को तीर्थराज के रूप में मान्यता दी गई है।

 देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे पुष्कर के विकास को लेकर गम्भीर हैं। उन्होंने पुष्कर को सन्तों की नगरी और टेम्पल टाउन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए है। पुष्कर का विशेष मास्टर प्लान भी तैयार करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं भी मेले के दौरान दो दिन तक यहां रहीं और मेले की व्यवस्थाओं को स्वयं देखा।

उन्होंने कहा कि पुष्कर को पर्यटन और आध्यात्म के केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं है। राज्य सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निर्देशन में पुष्कर को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन और आध्यात्मिक केन्द्र के रूप में उभारा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा मेलो में बस्ती है। मेलो में अनेकता में एकता और विविधतापूर्ण भारतीय संस्कृति साकार हो उठती है। पुष्कर मेले में भी यही विशेषताएं मौजूद है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा शीघ्र ही पुष्कर मेला क्षेत्रा में स्थायी विश्राम स्थली की मंजूरी दी जाएगी।

कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला देश के सबसे बड़े धार्मिक और पशु मेलो में से एक है। पुष्कर तेजी से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में पहचान बना रहा है। यहां प्रतिवर्ष लाखों लोग श्रृद्धापूर्वक दर्शन करने आते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे स्वयं पुष्कर में व्यवस्थाओ और विकास के बारे में जानकारी ले रही है। इस बार वे स्वयं दो दिन तक यहां रहीं। मुख्यमंत्राी के व्यक्तिगत रूचि लेने के कारण इस बार मेला अभूतपूर्व रूप से सफल रहा।

उन्होंने मेले से जुड़े प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि शीघ्र ही पुष्कर में आने वाले मेलार्थियों के लिए स्थायी विश्राम स्थली निर्माण का प्रयास किया जाएगा। अगले वर्ष मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए और अधिक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने सभी को मेले के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मेले में आने वाले सभी लोग यहां से स्वच्छता का संकल्प लेकर जाएं।
उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ।

इससे पूर्व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समापन समारोह में चार चांद लगा दिए। जिले के विभिन्न स्कूलों की बालिकाओं ने राजस्थानी गीतों पर शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी तरह चकरी नृत्य, कच्ची घोड़ी नृत्य, तेजाजी नृत्य, गैर नृत्य, चंग नृत्य , कालबेलिया नृत्य, अलगोेजा वाद्य की प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया। शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी एवं अन्य अतिथियों ने राज्य पशु ऊंट को माला पहनाकर उसके संरक्षण का सन्देश दिया। आर्यवीर दल के युवाओं और बच्चों ने योग एवं व्यायाम का शानदार प्रदर्शन किया। रस्साकशी और मटका दौड़ ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।

पशुपालन विभाग मेला अधिकारी वीरेन्द्र गांधी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना नोगिया, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। संचालन लक्ष्मी पोपटानी और लक्ष्मी मालवीय ने किया।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

उद्घाटन के इन्तजार में खंडहर हुए सरकारी भवन

सिवाना। लाखों रूपये की लागत से बने कइ सरकारी भवन उद्घाटन के  इन्तजार में आंसू बहा रहे है। रखरखाव के अभाव मे इनकी इमारतें खंडहर में तब्दील होती जा रही है। जबकी आमजन इन सुविधाओं से वंचित है। खाखर...

सलमान के साथ पतंग उड़ाने पर मोदी की निंदा

जयपुर। पीपल फॉर एनिमल्स ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कल मकर सक्रान्ति पर हिरणों के शिकार के आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान के साथ पतंग उड़ाने...

सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सचिन पायलट को सौंपी गई है। केन्द्र ...

Watch in VideoComments

Watch in Video

Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item