सलमान के साथ पतंग उड़ाने पर मोदी की निंदा

जयपुर। पीपल फॉर एनिमल्स ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कल मकर सक्रान्ति पर हिरणो...

जयपुर। पीपल फॉर एनिमल्स ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कल मकर सक्रान्ति पर हिरणों के शिकार के आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान के साथ पतंग उड़ाने की निंदा की है। पीपल फॉर एनिमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने मोदी को भेजे पत्र में अपनी नाराजगी जताते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान के काले हिरण शिकार के मामले की जानकारी दी।

जाजू ने नरेन्द्र मोदी को कथित वन्य जीव के शिकार के अपराधी सलमान खान के साथ पतंग उड़ाने व हंसी-ठिठोली करने की निंदा करते हुए वन्य जीव अपराधी को संरक्षण देने को उनकी छवि पर विपरीत प्रभाव डालने वाला कदम बताया।

उन्होंने मोदी को भेजे पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के प्रत्येक कार्यप्रणाली पर समूचे देश की निगाहें टिकी हैं, ऐसे में वन्य जीव अपराधी सलमान खान के साथ पतंगोत्सव कार्यक्रम में बुलाकर भाग लेना उनकी छवि को कम करने वाला है।

उल्लेखनीय है कि कल मकर सक्रांति पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे और सलमान खान से मुलाकात के कुछ ही देर बाद नरेंद्र मोदी ने उनके साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी। इसके बाद दोनों पारंपरिक पतंग महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। यह नजारा देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सलमान खान पतंग भी उड़ाते रहे।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4216487013350369593
item