देवयानी खोबरागड़े के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मुम्बई। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और वीजा धोखाधड़ी मामले के बाद अमेरिका से लौटीं वरिष्ठ राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के पिता उत्तम खोबरागड़े न...

मुम्बई। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और वीजा धोखाधड़ी मामले के बाद अमेरिका से लौटीं वरिष्ठ राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के पिता उत्तम खोबरागड़े ने आज कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीति से जुड़ने की इस बात में नया कुछ नहीं है। मेरे सेवानिवृत्त होने के बाद से ही ऐसी चर्चा चलने लगी थी। हां, मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा। वह किस राजनीतिक दल से जुड़ेंगे- इस सवाल पर उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के साथ बातचीत चल रही है। मैं उपयुक्त समय पर इस बारे में घोषणा करूंगा।

जब उनसे उनकी बेटी देवयानी के दो बच्चों को वापस भारत लाने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे अगले महीने वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें उन्हें दिल्ली के एक विद्यालय में दाखिला दिलाना होगा ताकि उनकी पढ़ाई लिखाई जारी रहे। देवयानी पर अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी का आरोप है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3880124038227939399
item