तालाब में शव मिलने से सनसनी

Dead body, लाश बरामद, तालाब में शव, केकड़ी अजमेर
केकड़ी (अजमेर)। अजमेर जिले के केकड़ी उपखण्ड में आज सुबह एक व्यक्ति का शव पुरानी केकड़ी स्थित बड़े तालाब में तैरता हुआ बरामद किया गया है। स्थानीय निवासियों ने तालाब में शव को तैरता देख पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को निकलवाया और शिनाख्त की।

मृतक की पहचान तिवाड़ी मोहल्ला निवासी राजकुमार पुत्र रामप्रताप मोची के रूप में की गई है। मृतक की उम्र 45 वर्ष थी और वह तीन बच्चों का पिता था। उसके तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए बाहर रहते हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार इलेक्ट्रिक कार्य में पारंगत था और वह पिछले काफी समय से पारिवारिक कलह को लेकर परेशान था और पिछले दो दिन से घर से लापता चल रहा था। मृतक से पहले उसकी पत्नी ने भी करीब आठ माह पहले आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद आज उसका शव भी तालाब में तैरता हुआ पाया गया है।

पुलिस ने शव बरामद कर उसका पोस्टमोर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि मृतक राजकुमार के घर में पिछले डेढ साल में आत्महत्या का यह चौथा मामला सामने आया है। बताया जाता है कि राजकुमार के परिवार में किसी जमीनी मामले को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है और उसे लेकर वह काफी परेशान रहता था और शराब का आदि हो चुका था।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 3309683650227020832

Watch in Video

Comments

item