मजदूरों के समर्थन में उतरे कई सामाजिक कार्यकर्ता, सरकार पर साधा निशाना

जयपुर। भिवाड़ी के नजदीक टपूकड़ा स्थित होंडा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया लिमिटेड के प्लांट में पिछले काफी दिनों से कम्पनी मैनेजमेंट एवं मजदूरों के बीच चल रही कशमकश के बीच मजदूरों के समर्थन में जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर एक सभा का आयोजन कर कंपनी की दमनकारी नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सभा को सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा राय समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान श्रमिकों की यूनियन होन्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर 2-F कामगार के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता अरुणा राय ने कहा कि मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ उन्हें अपना मुंह तक भी खोलने नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों द्वारा यूनियन बनाए जाने के बाद उस यूनियन का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो प् रहा है। सरकार का इस ओर ध्यान दिलाने के लिए मजदूरों ने कई बार धरने-प्रदर्शन तक भी किए गए हैं, लेकिन अभी तक भी कोई सार्थक नतीजा नहीं निकालने से सरकार का उदासीन रवैया साफ दिखाई पड़ता है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 8517298376278146340
item