अब 8 साल बाद आयेगा जन्माष्टमी का ऐसा महायोग

Govind dev ji Jaipur, Shri Krishan Janmashtmi, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जयपुर, गोविन्द देव जी जयपुर
श्री कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में आज देशभर में मनाई जा रही जन्माष्टमी का उल्लास पूरे चरम पर है और लोग अपने आराध्य श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे हुए हैं। देशभर के मंदिरों में भक्ति के रास में सराबोर श्रद्धालों की भीड़ अभी से दिखाई देने लगी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज विचित्र संयोग बन रहा है, जो अत्यंत लाभकारी भी है। जन्माष्टमी का ऐसा महायोग अब दोबारा 8 साल के बाद आएगा।

इस बार जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस दोनों एक साथ आए हैं, जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का ये महायोग अति प्राचीन कहावत "गुरु गोविन्द दोउ खड़े काके लागूं पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविन्द दियो बताय" को चरितार्थ कर रहा है। इस वर्ष जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस पर आज भाद्रपद कृष्णपक्ष अष्टमी को महाजन्माष्टमी पूरे देश में मनाई जा रही है। ऐसे तीन योग हैं, जो कई वर्षो बाद बने हैं।

26 वर्षों बाद जन्माष्टमी बृहस्पति, सूर्य सिंह संक्रांति में आई है। 20 वर्षों बाद स्मार्त एवं वैष्णवों दोनों संप्रदाय की जन्माष्टमी साथ में आई है। 2 वर्षों बाद अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में पूरे दिन रहेगी और ऐसा अगला महायोग 8 साल बाद 6 सितम्बर 2023 में बनेगा। जन्माष्टमी के लिए धर्मसिन्धु के अनुसार जो आवश्यक योग माने गये हैं, उनमें प्रमुख रूप से अष्टमी तिथि जो रात्रि 3:10 बजे तक रहेगी, रोहिणी नक्षत्र रात्रि 12:10 बजे तक रहेगा। मध्यरात्रि 12 बजे पूजन का सबसे अच्छा मुहूर्त है।

यह जन्माष्टमी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि अष्टमी तिथि एवं रोहिणी नक्षत्र, उच्च वृषभ राशि में चन्द्र, सिंह का सूर्य, कन्या का बुध अमृत सिद्दी तथा सर्वार्थ सिद्दी योग में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार वही योग बन रहा है। इस कारण बृहस्पति उदय तथा शुक्र मार्गी होने जा रहे हैं।

जन्माष्टमी को तंत्र की 4 महारात्रियों मे से एक माना गया है। इस रात्रि में अष्टमी तथा रोहिणी नक्षत्र का आना अति शुभ माना जाता है। इस बार यह महारात्रि भी इन्ही योगों में होने के कारण अति शुभ एवं सिद्दी दायक होगी। ऐसे योगों में विशेष रूप से शनि, राहु, केतु, भूत, प्रेत, वशीकरण, सम्मोहन, भक्ति और प्रेम के प्रयोग एवं उपाय करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 1428977808192001067

Watch in Video

Comments

item