अवैध तलवार सहित एक को पकड़ा
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/08/police-caught-one-with-illegal-sword.html
अजमेर। जिला पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सावर को जरिये टेलीफोन ईतला मिली कि खटीक मोहल्ला सावर मे दुर्गालाल पुत्र पांचु लाल खटीक नंगी तलवार लेकर मोहल्ले मे घूम रहा हेै तथा लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर थाना सावर से राधेश्याम उप निरीक्षक प्रशिक्षु मय जाप्ता के खटीक मोहल्ला सावर पहुंचे, जहां पर दुर्गालाल खटीक अपने मोहल्ले मे खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर नंगी तलवार लहराते अन्य लोगों को डराता-धमकाता मिला। पुलिस ने मौके पर ही उक्त तलवार को बतौर सबूत जब्त कर अभियुक्त दुर्गालाल पुत्र पांचुलाल खटीक (30) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।