25 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 1 गिरफ्तार

अजमेर। पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर के निर्देशों के अनुसार अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भगवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार को मुखबीर से मिली सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने विवेकानंद कॉलोनी मे पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति 20-25 शराब की पेटी लेकर बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मुल्जिम सांसी बस्ती निवासी रमेश पुत्र दौलतराम सांसी (26) के कब्जे से 25 कार्टुन शराब के बरामद किये गये, जिनमे हरियणा ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब की बोतलें व पव्वे भरे हुये मिले, जिस पर मौके पर ही मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 3487126834075997356
item