तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी "डॉटर्स आई एंड अजमेर" का आयोजन

Daughters I and Ajmer, Ajmer, Rajasthan News, Hindi News, डॉटर्स आई एंड अजमेर, जिला कलक्टर आरुषि मलिक
अजमेर। जिला कलक्टर आरुषि मलिक ने सुचना केंद्र में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी "डॉटर्स आई एंड अजमेर" का उद्घाटन किया और पृथ्वीराज फाउंडेशन और इंटेक, अजमेर चैप्टर की प्रंशसा करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन शहर में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर हर साल होना चाहिए।

मलिक ने कहा कि अजमेर जिले के दर्शनीय स्थल और यहां की जैव विविधता को एक महिला के नजरिये से देखना अपने आप में एक अनूठा अनुभव है। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से फोटोग्राफर दीपक शर्मा की तारीफ़ की। फोटो प्रदर्शनी में जिलेभर की चौदह मातृ शक्ति के कुल 140 फोटोग्राफ प्रदर्शित किये गए हैं। कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में इतिहासविद प्रो. ओपी शर्मा, महेंद्र विक्रम सिंह प्यारे मोहन त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना और जनसंपर्क के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। कार्यक्रम में संजय सेठी ऋषिराज सिंह मनोज सोनी राजेन्द्र सिंह कुलदीप सोनी और राजेश कश्यप आदि ने भी सहयोग किया। 

इंटैक के कन्वीनर महेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार प्रदर्शनी में अंजलि जैन, अंशिका माहेश्वरी, अर्चना बंसल, आरुषि महावर, भावना ठाकुर, दिशा जांगिड़, गरिमा बंसल, हिना खत्री, मिनाक्षी जैन, डॉ निधि शारदा, पूर्वा गोयल, शैली जैन बजाज, सृष्टि भार्गव, यशी ओझा के फोटोज प्रदर्शित किये गए है व प्रदर्शनी 20 अगस्त तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलेगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 5148474834098964124

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item