राजस्थान लोक सेवा आयोग का स्थापना दिवस समारोह 20 को

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग का स्थापना दिवस समारोह कल 20 अगस्त को आयोजित होगा। यह पहला मौका है, जब आयोग अपना स्थापना दिवस मना रहा है। 20 अगस्त, 1949 को राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना की अधिसूचना का प्रकाशन राजस्थान के राजपत्र में हुआ। आयोग के 66 वर्ष के अभूतपूर्व कार्यों के फलस्वरूप इस स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

आयोग के अध्यक्ष ललित के. पंवार ने बताया कि इस समारोह में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर उनके सम्मान के साथ-साथ आयोग के अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ठ उपलब्धियों के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।

पंवार ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद एक सप्ताह में ही अनेक ऐसे निर्णय लिये गये, जिससे आयोग की प्रतिष्ठा तो और बढ़ी है। साथ ही आयोग से जुड़े सभी परीक्षार्थियों सहित अन्य सभी वर्ग को इस की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता की झलक दिखने लगी है।

उन्होंने बताया कि आयोग ने जयपुर में डीपीसी पीठ की स्थापना को लेकर केम्प आॅफिस प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। इससे जयपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की आए दिन होने वाली डीपीसी अब नियमित रूप से होने लगेगी और अधिकारियों, कर्मचारियों को पदोन्नति तत्काल ही संभव होगी।आयोग के विभिन्न सदस्य नियमित रूप से डीपीसी को अंजाम देंगे।

एक सप्ताह के महत्वपूर्ण निर्णयों में अध्यक्ष पंवार ने लोक सेवा आयोग का त्रौमासिक मुखपत्रा ‘कसौटी राजस्थान‘ के नाम से प्रकाशित किये जाने का निर्णय भी लिया है, जिसका प्रथम अंक शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 1607074458382820699

Watch in Video

Comments

item