स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना कल

अजमेर। जिले में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना कल प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। अजमेर नगर निगम, किशनगढ़ नगर परिषद तथा केकड़ी, सरवाड़ व बिजयनगर नगर पालिकाओं के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आरूषि मलिक ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अजमेर नगर निगम, किशनगढ़ नगर परिषद तथा केकड़ी, सरवाड़ एवं बिजयनगर नगर पालिकाओं की मतगणना कल प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। अगले दिन 21 अगस्त को महापौर, सभापति एवं अध्यक्ष का तथा  22 अगस्त को उपमहापौर, उपसभापति व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम किशोर कुमार तथा नगर निगम चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने आज राजकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज में मतगणना से संबंधित तैयारियों को अन्तिम रूप दिया। मतगणना के लिए विभिन्न कक्षों में व्यवस्था की गई है। निगम के वार्डों के लिए 60 टेबलों पर राउंडवार मतगणना होगी।

रिटर्निंग अधिकारी यादव ने बताया कि मतगणना स्थल पर सिर्फ अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश कर पाएंगे। अन्य कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल प्रवेश नहीं कर पाएगा। मतगणना स्थल पर मोबाईल, पान-बीड़ी, गुटका, नशीले पदार्थ आदि ले जाना वर्जित रहेगा।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. आरूषी मलिक ने कल 20 अगस्त को राजकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज में मतगणना के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। उन्होंने बताया कि राजस्थान शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी एवं विशेषाधिकारी प्रिया भार्गव तथा डी.एस.ओ. सुरेश सिंधी एवं उपपंजीयक काशीराम चैहान को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इसी तरह 21 व 22 अगस्त को महापौर व उपमहापौर के चुनाव के दौरान कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डी.एस.ओ. सुरेश सिंधी , उपपंजीयक काशीराम चौहान, एडीए की उपायुक्त दीप्ति शर्मा एवं तहसीलदार भीम सिंह लखावत को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 3644920594870348177

Watch in Video

Comments

item