सिंधी समाज ने मनाया गोगडा पर्व

Gogda feast ajmer, Ajmer News, Hindi News, Rajasthan News, गोगडा पर्व, अजमेर, सिंधी समाज
अजमेर। सिंधी समाज का गोगडा पर्व आज बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। वैशाली सिंधी सेवा समिति के महासचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि गोगडा पर्व एक प्रकार से सिंधी समाज की नाग पंचमी का त्यौहार है। गोगडा पर्व के एक दिन पूर्व सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा अनेक तरह की मिठी रोटियां, मिठे पकोडे एंव अनेक तरह की सब्जियां एंव व्यंजन बनाए गये।

आज के दिन सिंधी समाज की महिलाओं नें शक्कर के आठ छोटे छोटे नाग बनाकर उनकी पूजा करके घर व घर के बाहर कोनें में रखे गये एंव महिलाऐं नाग की पूजा कर ठंण्डे छींटे लगाकर परिवार की खुशहाली एंव परिवार के बच्चों की दीर्धायु बनी रहे एंव इन्हें बीमारी से बचानें की कामना की गई। आज वैशाली नगर जनता काॅलोनी स्थित शीतला मंदिर में पीपल के पेड के पास महिलाओं व्दारा मन्नत का धागा बांधकर एंव पूजा अर्चना की गई। 

आज प्रातः सिंधी समाज की महिलाओं की पूजा अर्चना करने के लिये काफी भीड लगी रही सिंधी समाज की महिलाऐं एंव परिवार वालों व्दारा पूरा दिन ठंण्डा भोजन ग्रहण किया गया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 5410210146484221744
item