जिला स्तरीय समारोह के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर गुरूवार को आजाद पार्क में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के दौरान कानून, शान्ति एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर अरविंद कुमार सेंगवा को कार्यक्रम के प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला रसद अधिकारी दीप्ति, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के परियोजना प्रबंधक राधेश्याम मीना, उप पंजीयक भंवर लाल जनागल, अजमेर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार विमलेन्द्र राणावत, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय माथुर, राजस्व मण्डल के उप निबंधक सुरेश कुमार सिंधी, उप जिला मजिस्ट्रेट किशनगढ़ अशोक कुमार एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नसीराबाद अनुपमा टेलर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 2918937443363135454
item