अजमेर में सुराज प्रदर्शनी व आमसभा में जुटे हजारों नागरिक

Ajmer, Rajasthan, BJP, Vasundhara Raje, Ashok Parnami, Vasudev Devnani, Anita Bhadel, Shatrughan Gautam
अजमेर। राज्य सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर गुरुवार को अजमेर में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सुराज प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर आयोजित की गई आमसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि सरकार गरीब को गणेश मानकर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश विकसित देशों की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने गत तीन वर्षो में हुए विकास को बताते हुए कहा कि राजस्थान विकास की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास में विश्वास रखती है, गरीब की चिंता रखती है और उसी दिशा में कार्य करती है। इसी कारण प्रदेश का रथ तीन वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के कारण हर गरीब आदमी का भी बीमा करवाया गया है, जो उसने कभी सोचा भी नहीं था। इसी प्रकार जनधन योजना में 0 बैलेंस पर लोगों के खाते खोले गए हैं।

उन्होंने कहा कि भामाशाह योजना से सभी सरकारी सुविधा पेंशन व्यक्ति के सीधे खाते में जमा होने लगी है, यह एतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि गत तीन वर्षो में प्रदेश में चार करोड़ से अधिक लोग योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टचार भी किसी तरह पर नही है। केन्द्र एवं राज्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में भेजा गया शत प्रतिशत पैसा गरीब की जेब तक पहुंचता है।

समारोह में राज्य किसान आयोग अध्यक्ष प्रो. सांवरलाल जाट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की विकासोन्मुखी सोच का ही परिणाम है कि देश और प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों सहित ग्रामीण गौरव पथ, मिसिंग लिंक सड़कें एवं अन्य क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, जनता को उनके हक के राशन के लिए पोस मशीन, अन्नपूर्णा भण्डार, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान सहित कई ऐसी योजनाएं हैं, जिन्होंने प्रदेश में सफलता की नई मिसाल पेश की है।

इस मौके पर शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने तीन सालों के कार्यकाल में शानदार उपलब्धियां हासिल की है। राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम तय कर रहा है। प्रदेश में 94 हजार शिक्षकों को पदोन्नति दी गई है। लाखों की संख्या में नामांकन बढ़ा है। अभिभावक सरकारी स्कूलों के प्रति पुनः आकर्षित हो रहे हैं। राजस्थान में लिंगानुपात भी लगातार सुधर रहा है। प्रदेश तरक्की की नई राह पर चल रहा है।

समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं तेजी से तरक्की के सोपान तय कर रही हैं। भामाशाह जैसी क्रांतिकारी योजना ने प्रदेश की महिलाओं को परिवार का मुखिया तो बनाया ही, साथ ही गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में भी परचम फहराया। मुख्यमंत्री ने अपनी सोच और क्षमता के दम पर प्रदेश को तरक्की के पथ पर अग्रसर कर दिया है। महिला, बच्चे, वृद्ध और युवा अब आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, उप महापौर संपत सांखला, उप जिला प्रमुख टीकम चैधरी, संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, जिला कलक्टर गौरव गोयल, पुलिस अधीक्षक नितीन दीप ब्ल्लग्गन, बीरम देव सिंह, अध्यक्ष अरविंद यादव, प्रो. बी.पी.सारस्वत आदि सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं हजारों आमजन उपस्थित थे।



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7477096340641204949
item