कांकणी हिरण शिकार मामला : कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया तलब, 25 जनवरी को होगी सुनवाई
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/all-accoused-includes-salman-khan-should-appear-in-next-hearing-25th-jan.html
जोधपुर। जोधपुर के बहुचर्चित कांकणी हिरण शिकार मामले में आज हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी आरोपियों को अगली सुनवाई पर तलब किया है। कोर्ट ने आज हुई सुनवाई के बाद अपने फैसले में सुनवाई की अगली तारीख मुकर्रर करते हुए कहा कि 25 जनवरी को होने वाली सुनवाई में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होना होगा।
बहुचर्चित कांकणी हिरण शिकार मामले में आज हुई सुनवाई में अभियोजन पक्ष के गवाहों को पेश किया गया, जिन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। इस मामले में अब आरोपियों के बयान होने हैं, जिसे लेकर कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 25 जनवरी मुकर्रर की है। कोर्ट ने कहा कि 25 जनवरी को होने वाली सुनवाई में सभी आरोपियों को पेश होना होगा, जिससे उनके बयान दर्ज किए जा सके।
गौरतलब है कि बहुचर्चित कांकणी हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, नीलम, तब्बू, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे आरोपी हैं। इन सभी पर फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की जोधपुर में शुटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार करने का आरोप है।