पब्लिक हैल्थ नर्स की पे ग्रेड में बढ़ोतरी
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/07/pay-grade-of-public-health-nurse-has-increase.html
जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत पब्लिक हैल्थ नर्स की पे ग्रेड 3200 रुपए से बढ़ाकर 4200 रुपए कर दी है। यह निर्णय एक जुलाई 2013 से प्रभावी होंगे। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से राजस्थान सिविल सर्विस नियम में संशोधन कर आदेश जारी किए गए हैं।
वित्त विभाग ने एक आदेश जारी कर सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों के इलाज के लिए दो अस्पतालों का मनोनयन किया है।
ये अस्पताल मल्टी स्पेशियलिटी की श्रेणी में सीकर के बिंदल अस्पताल और ऑपथेलमॉलाजी अजमेर के क्षेत्रपाल आई हॉस्पिटल एण्ड लेसिक लेजर सेंटर हैं। विभाग ने भीलवाड़ा के पोरवाल हॉस्पिटल की मनोनयन अवधि में भी बढ़ोतरी की है।