जेडीए में फ्री पार्किंग की जगह अब पेड पार्किंग
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/07/JDA-to-replace-free-parking-with-paid-parking.html
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण मुख्यालय में आने वाले वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क वसूलने की तैयारी कर ली गई है। अब तक विजिटर्स के लिए नि:शुल्क पार्किंग को पेड पार्किंग में तब्दील किया जा रहा है। जेडीए के अफसरों ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसे अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है।
जानकारी के अनुसार जेडीए की बहुमंजिला और अंडरग्राउंड पार्किंग में जेडीए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही यहां आने वालों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। सशुल्क पार्किंग की नई व्यवस्था में जेडीए अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए टोकन की व्यवस्था रहेगी और उनके लिए पार्किग नि:शुल्क होगी।
जबकि यहां आने वाले विजिटर्स से दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों से अलग-अलग दर से पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। जेडीए ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और अब पार्किंग शुल्क की दरों का निर्धारण किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि जेडीए की पार्किंग को व्यवस्थित बनाने के लिए पेड पार्किंग शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अगले सप्ताह तक पेड पार्किंग शुरू हो सकती है। विजिटर्स की सुविधा के लिए दो लिफ्ट लगाई गई हैं। इन्हें भी पेड पार्किंग के साथ शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जेडीए की बहुमंजिला और अंडरग्राउंड पार्किंग में जेडीए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही यहां आने वालों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। सशुल्क पार्किंग की नई व्यवस्था में जेडीए अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए टोकन की व्यवस्था रहेगी और उनके लिए पार्किग नि:शुल्क होगी।
जबकि यहां आने वाले विजिटर्स से दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों से अलग-अलग दर से पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। जेडीए ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और अब पार्किंग शुल्क की दरों का निर्धारण किया जा रहा है।
शुरू होगी लिफ्ट
जनता से पार्किंग का पैसा वसूलने की तैयारी में लगे जेडीए ने अंडरग्राउंड व ऊपरी मंजिलों की पार्किंग तक आने-जाने के लिए दो लिफ्ट भी लगाई हैं। जेडीए अधिकारियों के मुताबकि पहले पार्किंग नि:शुल्क थी और अब जब लोगों से पार्किंग शुल्क लिया जाएगा, तो उन्हें पार्किंग तक जाने की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए चौपहिया और दुपहिया वाहनों की पार्किंग वाली जगह में दो लिफ्ट लगाई गई है। इन दोनों का काम पूरा हो गया है। जैसे ही पेड पार्किंग शुरू होगी, लिफ्ट भी शुरू कर दी जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि जेडीए की पार्किंग को व्यवस्थित बनाने के लिए पेड पार्किंग शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अगले सप्ताह तक पेड पार्किंग शुरू हो सकती है। विजिटर्स की सुविधा के लिए दो लिफ्ट लगाई गई हैं। इन्हें भी पेड पार्किंग के साथ शुरू कर दिया जाएगा।