गैस पाइप लाइन में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर

दिल्ली। दिल्ली के धौला कुआं इलाके में आईजीएल पाइपलाइन में आग लग गई है। इस आग को बुझाने में दमकल की 10 से 12 गाड़ियां लगी हुई हैं लेकिन फ...

दिल्ली। दिल्ली के धौला कुआं इलाके में आईजीएल पाइपलाइन में आग लग गई है। इस आग को बुझाने में दमकल की 10 से 12 गाड़ियां लगी हुई हैं लेकिन फिलहाल तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है गैस पाइप लाइन में आग लगने के कारण इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर उधर भागने लगे। खबर के मुताबिक तीन गाड़ियां भी इस आग की चपेट में आ गईं।

गेल की पाइप लाइन में लीकेज के बाद ये आग लगी. गैस की वजह से तीन गाड़ियां जलकर राख हो गए हैं.  सत्य निकेतन के पास आवाजाही रोक दी गई है. यहां से रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. यह काफी भीड़भाड़ वाला और रिहायशी इलाका है. यहां पर मेट्रो का काम भी चल रहा है. लोगों को यहां से दूर कर दिया गया है.

पाइप लाइन में कई जगह लीकेज होने के कारण आग बढ़ती जा  रही थी. फिलहाल IGL ने सप्लाई बंद की है जिसके कारण आग पर काबू पा लिया गया है हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह लीकेज किस वजह से हुई और यह किसकी लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ.

आपको बता दें कि दिल्ली के घर-घऱ में IGL की गैस पहुंचती है. यह पाइप लाइन काफी सुरक्षित मानी जाती है. गैस सप्लाई बंद कर दी गई है इस वजह से कुछ इलाकों में गैस की समस्या हो सकती है.

चीफ फायर ऑफिसर ए. के शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. यह आग कंस्ट्रक्शन की वजह से लगी.  कोशिश की जा रही है कि आग को जल्द ही पूरी तरह बुझाई जा सके.

आग बुझाने में लगे एक फायर अफसर ने बताया कि काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है और जल्दी ही आग को बुझा दिया जाएगा।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 4031740192903581008
item