सेक्स के लिए तैयार नहीं हुई लड़की तो बदमाशों की चाकू मारकर हत्या
अहमदाबाद। एक सनसनीखेज घटना में गुंडों ने 22 साल की एक लड़की को चाकू मारकर इसलिए उसकी हत्या कर दी क्योंकि वह उनके साथ सेक्स करने को राज...
मामला नारणपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की रात का है। वंदना जब अपने बॉयफ्रेंड बीरबल प्रसाद के साथ जा रही थी तभी नशे में झूमते कुछ गुंडों ने उन्हें रोक लिया। बीरबल ने पुलिस को बताया कि गुंडों ने लड़की से उनके साथ सेक्स करने को कहा और विरोध करने पर लगातार कई बार चाकू से वार कर दिया। वंदना को बचाने में बीरबल को भी चाकू लगा और वह भी घायल हो गया।
मौके से बदमाशों के भागने के बाद बीरबल ने पुलिस को फोन किया जिसने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, वंदना को बचाया नहीं जा सका। उसने इलाज के दौरान रात में ही दम तोड़ दिया।
दरअसल, 26 वर्षीय बीरबल प्रसाद और 22 वर्षीय वंदना की 8 महीने पहले सगाई हुई थी। लेकिन बाद में वंदना के पिता ने बीरबल से उसकी शादी करवाने से इनकार कर दिया और सगाई तोड़ दी। लेकिन, बीरबल का कहना है कि सगाई टूटने के बाद भी दोनों मिलते-जुलते रहे। बीरबल वंदना से मिलने के लिए अहमादबाद आता रहा जहां वंदना लैब टेक्निशियन के रूप में कार्यरत थी।
पुलिस ने बताया कि बीरबल 14 जनवरी को अहमदाबाद आया था क्योंकि उस दिन वंदना की छुट्टी थी। दोनों साबरमती नदी के पास मिले। रात को जब वह वंदना को छोड़ने जा रहा था तभी करीब 10.30 बजे कपिलकुंज सोसाइटी के पास नशे में झूमते चार लोग मिले और जिन्होंने दोनों को रोक लिया। फिर जो हुआ उसमें वंदना की जान चली गई।
बहरहाल, पुलिस वंदना के माता-पिता से पूछताछ करना चाह रही है ताकि बीरबल और वंदना के संबंधों की सच्चाई का भी पता चल सके।