लातूर में साथ टहल रहे प्रेमी जोड़े की लोगों ने बेरहमी से पिटाई
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के लातूर सिटी में मोरल पुलिसिंग का एक मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। यहां कुछ लोग...
एक वीडियो में बताया गया है कि इसमें कुछ लोग एक लड़के और लड़की को बुरी तरह पीट रहे हैं। घटना जिस इलाके की है, वहां जंगल भी है और अक्सर लड़के-लड़कियां सुनसान-सा इलाका होने के कारण वहां टहलने पहुंच जाते हैं। जब यह जोड़ा वहां था, कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर लड़की से शिनाख्त की मांग की, और उसके बाद दोनों को बुरी तरह पीटा गया। पिटाई के बाद लड़की ठीक से चल भी नहीं पा रही थी।
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अंकोली गांव के आस-पास जंगल है जहां प्राय: सुनसान देखकर लड़के-लड़कियां टहलने आ जाते हैं। जब यह जोड़ा वहां था गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। फिर लड़की से शिनाख्त की मांग की, और उसके बाद दोनों को बुरी तरह पीटा गया। पिटाई के बाद लड़की ठीक से चल भी नहीं पा रही थी।
बताया जाता है कि वारदात के समय 25-30 लोग मौजूद थे, लेकिन सब चुपचाप खड़े रहे। जानकारी के मुताबिक वीडियो हमला करने वालों में से ही किसी एक ने शूट किया है। यह हरकत जिन लोगों ने की है, उनके इस इलाके में खेत बताए जाते हैं। हमलावरों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 395 के तहत मामला लातूर के मुरुड पुलिस थाने में दर्ज़ किया गया है, और इस सिलसिले में तीन लोगों को पकड़ लिया गया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं। बताया गया है कि ये लोग एक संगठन से भी जुड़े हैं, जिसका नाम 'गनिमी कावा' है।