जयपुर की सड़कों पर 'ओले-ओले'

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में बुधवार की शाम गिरे ओलों ने सर्द मौसम को और भी गुलाबी बना दिया, बुधवार को शाम करीब 4 बजे मौसम ने करवट ली और ...

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में बुधवार की शाम गिरे ओलों ने सर्द मौसम को और भी गुलाबी बना दिया, बुधवार को शाम करीब 4 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान में छाई घनघोर घटाओं के बाद शुरू हुई बर्फबारी से शहर की सड़कें किसी बर्फीले इलाके की तरह से ही सफेद हो गई और चोरों और बर्फ की चादर बिछ गई, जिससे ऐसा लगने लगा जैसे जयपुर की सड़कों पर हो गए 'ओले-ओले'।

करीब 10 मीनिट तक गिरे मोटे-मोटे ओलों की बर्फ़बारी के बाद देखते ही देखते कई जगहों पर ओलों की चादर बिछ गई। इसके बाद शुरू हुई बारिश करीब 1 घंटे तक लगातार होती रही। ओले इस तरह अचानक गिरे की सड़कों पर चल रहे लोग सुरक्षित स्थानों पर भी नहीं पहुंच सके। करीब दस मिनट से तक हुई ओलावृष्टि के कारण शहर में ठिठुरन बढ़ गई।

खबर है कि राजधानी जयपुर के समीप बगरू व जोबनेर समेत आस-पास के कई इलाकों में भी ओले गिरे हैं एवं कुछ इलाकों में बिजली गिरने की सूचना भी है। वहीं दूसरी ओर, मौसम के इस मिजाज से ग्रामीण क्षेत्रों में सरसों की खड़ी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई।

मिनटों में बदला मौसम का मिजाज

शहर के मौसम का मिजाज बुधवार को अजीब रहा। सुबह से साफ मौसम और दोपहर में खिली धूप के बाद शाम को अचानक से आसमान में घनघोर घटाएं छा गई और कुछ ही देर में ओलावृष्टि शुरू हो गई, करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि होने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई।

सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4623901605784720207
item