पितरों को मुक्ति दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

सादुलपुर (चुरू)। सात माह पूर्व कस्बे के एक परिवार को पितरों की मुक्ति दिलाने का झांसा देकर सोने की ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने मे...

सादुलपुर (चुरू)। सात माह पूर्व कस्बे के एक परिवार को पितरों की मुक्ति दिलाने का झांसा देकर सोने की ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शेखावाटी क्षेत्र में ठगी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसे न्यायालय के प्रोडक्शन वारंट के तहत मेरठ जेल से हासिल कर उक्त मामले में गिरफ्तार किया।

सीआई भागलाराम ने बताया कि अनिल भारद्वाज उर्फ नजाकत अली उर्फ पप्पू (30) पुत्र सफकत अली अलवी मुसलमान निवासी रसीद नगर बनियावाला खेतखता रोड पीएस ब्रह्मपुरी मेरठ को प्रोडक्शन वारंट के तहत मेरठ जेल से हासिल कर उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को सुरक्षा जाब्ते के साथ मेरठ से राजगढ़ लाया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक की गई पूछताछ के दौरान आरोपी बड़े नेटवर्क वाला शातिर ठग है और कई राज्यों में उसने ठगी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी हर वारदात के समय अपना नाम और पहचान बदलकर लोगों को अपने चंगुल में फंसाता था। राजगढ़ में वारदात के दौरान उसने अपनी सही पहचान छुपाकर अनिल भारद्वाज बनकर ठगी की घटना को अंजाम दिया था।

छह दिन के रिमांड पर लिया

शातिर ठग अनिल भारद्वाज उर्फ नजाकत अली उर्फ पप्पू को रविवार शाम को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लिया गया। एसआई गोपालसिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7267990585158137579

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item