लीबिया में प्रधानमंत्री का होटल से हुआ अपहरण

ट्रिपोली। देश के प्रथम नागरिक यानि प्रधानमंत्री का ही अगर कोई अपहरण कर ले तो, फिर आम आदमी की तो क्या बिसात होगी। ऐसा ही एक वाकिया पेश आय...

ट्रिपोली। देश के प्रथम नागरिक यानि प्रधानमंत्री का ही अगर कोई अपहरण कर ले तो, फिर आम आदमी की तो क्या बिसात होगी। ऐसा ही एक वाकिया पेश आया है लीबिया में जहाँ लीबिया के प्रधानमंत्री अली जेदान का अपहरण कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात हथियारबंद विद्रोहियों ने लीबिया में ट्रिपोली के एक होटल से प्रधानमंत्री को अगवा कर लिया और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले गए हैं। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने टीवी पर यह जानकारी दी।

घटना के वक्त घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हथियारबंद विद्रोहियों ने लीबिया की राजधानी त्रिपोली के एक होटल से उनका अपहरण किया। हथियारबंद लोग कारों से होटल आए थे और अली जिदान को अगवा कर अपने साथ ले गए।

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय सरकार ने बताया कि वे प्रधानमंत्री को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। लीबियाई सरकार ने अपनी वेबसाइट पर एक संक्षिप्त बयान जारी कर बताया कि संभावित पूर्व विद्रोहियों का एक समूह देश की परिवर्ती सरकार के प्रमुख अली जेदान को अज्ञात कारणों से किसी अज्ञात स्थान पर ले गया है।

गौरतलब हैकि लीबिया में करीब दो साल से भी ज्यादा समय से गृहयुद्ध चल रहा है। विद्रोही और सरकार आमने-सामने हैं। लीबिया के तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी की अक्तूबर 2011 में विद्रोही बेरहमी से हत्या कर चुके हैं। इसके बाद से ही ये देश गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे हैं। अब प्रधानमंत्री के अपहरण से देश के सामने एक नया संकट खड़ा हो गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सीरियल धमाके, 7 की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सीरियल धमाके हुए हैं, जिसमें 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें तीन पुलिसकर्मी और आम नागरिक शामिल है। बताया जा रहा है कि ये धमाके कम से कम 7 जगहों...

प्याज के सहारे निकले थे ओबामा के आंसू?

नई दिल्ली। हाल ही सोशल मीडिया में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमे वे रोते हुए दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर को लेकर बहस छिड़ गई है, जिसमें कहा जा रहा है कि इस तस्वीर ...

अब अमेरिका में महसूस हुआ 4.5 तीव्रता वाले भूकंप का झटका

फेरंडाले। उत्तरी कैलिफोर्निया से करीब 48 किलोमीटर दूर महासागर में भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया है, हालांकि राहत की बात ये है कि भूकम्प के झटके से अभी तक किसी के हताहत होने या किसी प्रकार के न...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item