अब 9 जनवरी को हो सकता है बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार के भाग्य का फैसला
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/now-9-january-might-be-decide-fate-of-salman-khan.html
जोधपुर। बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार सलमान खान के खिलाफ चल रहे अवैध हथियार रखने के मामले को लेकर संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में 9 जनवरी को फैसला आ सकता है। इस मामले में आज सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में हुई सुनवाई में सलमान के वकील अस्वस्थ होने के बावजूद भी कोर्ट पहुंचे, जहां सलमान के वकीलों ने एडजोरमेंट के लिए प्रयास कर खुद को अस्वस्थ बताते हुए प्रयास किया, लेकिन एडजोरमेंट नहीं मिला। वहीं मुम्बई से आये एडवोकट आनन्द देसाई ने अवैध हथियार के मामले में पूर्व के फैसलों की कुछ दलीलें पेश की।
इस दौरान विधि अधिकारी भवानी सिंह ने भी सरकार की ओर से कुछ दस्तावेज पेश किये, लेकिन कुछ और दस्तावेज के लिए अब अगली तारीख 9 जनवरी तय की गई है। 9 जनवरी को होने वाली सुनवाई में दस्तावेज व लिखित बहस पेश की जाएगी। वहीं संभावना यह भी जताई जा रही है कि 9 जनवरी को होने वाली इस सुनवाई में सलमान के भाग्य का फैसला किया जा सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि आज हुई सुनवाई में सलमान के फैसले की तारीख निश्चित होगी, लेकिन कुछ दस्तावेजों के चलते अब 9 जनवरी को अगली सुनवाई होनी है और उसी दिन फैसले की तारीख निश्चित होगी।