हिस्ट्रीशीटर को पार्टी में शामिल कर शर्मिंदा हुए परनामी

चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को उस समय शर्मिंदा का सामना करना पड गया, जब उन्होंने चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद चुनाव को लेकर आय...

Ashok Parnami, BJP, rajasthan bjp president, Bjp president rajasthan Ashok Parnami
चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को उस समय शर्मिंदा का सामना करना पड गया, जब उन्होंने चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद चुनाव को लेकर आयोजित किए गए बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शहर के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में परनामी ने दागी होने पर उसे पार्टी से निकालनें की बात कही।

दरअसल, प्रदेशभर में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में आयोजित भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार देर रात पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने अपने भाषण से पूर्व नगर भाजपा के आग्रह पर शहर के हिस्ट्रीशीटर सुनील मेनारिया तथा उसके साथ करीब एक दर्जन अन्य बदमाश प्रवृति के युवकों को जैैसे ही माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया, तो वहां पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चाएं शुरु हो गई।

बाद में कार्यक्रम समाप्ति पर जब पत्रकारों ने प्रदेश में अपराध बढ़ने संबंधी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के आरोप और मेनारिया को पार्टी में शामिल करने के सम्बन्ध में सवाल उठाया तो सफाई देते हुए कहने लगे कि भाजपा अब राष्ट्रव्यापी दल है और अगर इसमें कोई दागी व्यक्ति आ जाता है, तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के आरोपों पर परनामी का कहना था कि उनकी पार्टी के राज में सौ प्रतिशत अपराध बढें थे, जबकि भाजपा के राज में तो केवल छब्बीस प्रतिशत की ही वृद्धि हुई हैै।

उल्लेखनीय है कि मेनारिया पर गोलीबारी कर हत्या के प्रयास सहित मारपीट, वसूली करने और लोगों को धमकाने सहित करीब दर्जनभर मामले पुलिस में दर्ज हैं और उसे सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर घोषित किया हुआ हैै और वह पुलिस की निगरानी में हैै।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1478596605094019692

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item