अजमेर से पुष्कर तक निकाली साइकिल रैली, कलेक्टर-पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

अजमेर। जिला कलेक्टर गौरव गोयल की पहल पर प्रशासन, पुलिस एवं नागरिकों ने स्वस्थ जीवन का संदेश देने के लिए आनासागर स्थित चौपाटी से पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट तक साइकिल रैली निकाली।

रैली में महानिरीक्षक पुलिस मालिनी अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. नितिन दीप ब्लग्गन, प्रशिक्षु आईपीएस मोनिका सेन, एएसपी भोलाराम, डीएसपी राजेंद्र त्यागी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकया गोहाएन,अपना अजमेर संस्थान के कंवल प्रकाश किशनानी, विनीत लोहिया, ललित नागरानी सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों सहित नागरिकों ने साइकिल द्वारा पुष्कर जयपुर घाट तक की यात्रा पूरी की।

साईकिल रैली के समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार सैंगवा ने बताया कि रैली सुबह साढ़े 6 बजे आनसागर चौपाटी स्थित साईकिल स्टैण्ड से आरम्भ हुई। जो रीजनल काॅलेज, नौसर घाटी, लीला सेवड़ी होते हुए पुष्कर पहुंची। पुष्कर में जयपुर घाट पर पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, पार्षद अरूण पाराशर एवं अन्य जन प्रतिनिधियों, पुरोहितों ने रैली का भव्य स्वागत किया।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4604025306426713717
item