राजनाथ सिंह ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, हजरतबल दरगाह में मांगी दुआ

Rajnath Singh, Amarnath, Hajratbal, Jammu Kashmir, जम्मू एवं कश्मीर, केन्द्रीय गृहमंत्री, राजनाथ सिंह, अमरनाथ गुफा, शिवलिंग, हजरत बल दरगाह
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के दो दिनों के दौरे पर गए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अमरनाथ के गुफा की यात्रा कर शिवलिंग के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने हजरत बल दरगाह जाकर वहां अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत और पवित्र रमजान के महीने के अवसर पर उन्होंने देश में शांति, सौहार्द और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इससे पहले कल केन्द्रीय गृहमंत्री ने सामरिक मुद्दों तथा राज्य की स्थिति खासकर वहां चल रहे विकास की परियोजनओं के संदर्भ में विचार-विमर्श करने के लिए एक उच्च स्‍तरीय बैठक की भी अध्यक्षता की। इस बैठक में राज्य के राज्यपाल एन एन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और राज्य तथा केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 5244389990886923491
item