जनता परिवार के छह दलों ने मिलकर बनाई नई पार्टी, मुलायम होंगे अध्‍यक्ष

Nitish Mulayam Sharad, Janta Parivaar, Mulayam singh yadav, Lalu Yadav, Nitish Kumar, Sharad Yadav, H D devgauda
नई दिल्ली। बिहार में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव में अपना वर्चस्व बनाने के लिए राह तलाश रहा समाजवादी कुनबा बुधवार को आखिर एक हो गया और जनता परिवार के छह दलों ने मिलकर नई पार्टी बना ली, जिसके अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे, वहीँ संसदीय दल के नेता भी होंगे।

नई बेनाम पार्टी का ऐलान करते हुए शरद यादव ने कहा कि एका का फैसला सभी दलों की आम सहमति से हुआ है। नए दल के अध्यक्ष तथा संसदीय समिति के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। इस अवसर पर शरद यादव ने कहा कि पार्टी का नाम और झंडा के बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है।

एच डी देवगौड़ा, लालू प्रसाद, शरद यादव और रामगोपाल यादव सहित छह सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो पार्टी के नाम और झंडा जैसे मुद्दों का फैसला करेगी। जिन दलों का विलय हुआ है, उनमें सपा, राजद, जदयू, जेडीएस, आइएनएलडी और कमल मोरारका की पार्टी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुलायम सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार विपक्षी दलों की राय नहीं लेती है। मुलायम ने कहा कि इस अहंकार शासन को समाप्त करना जरूरी है। मुलायम ने कहा कि अब हम एकजुट होकर भाजपा का सामना करेंगे। मुलायम ने कहा कि भाजपा अपने वादों पर खरे नहीं उतरी है। सरकार ने कोई काम नहीं किया है।

मुलायम ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका होती है, ऐसे में मीडिया वालों को इस नये दल के संदेशों को जनता तक पहुंचाना चाहिए। एकता की घोषणा के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि अभी देश मेें सांप्रदायिक शक्तियों को देखते हुए हमने इसका फैसला किया है। हमारे बीच कोई अहम नहीं है।

इस अवसर नीतीश कुमार ने कहा कि यह जनता परिवार के सभी सदस्यों को एकजुट करने की पहल है और हम इसमें सफल हुए हैं। उन्होंने इस पहल के लिए मुलायम सिंह को धन्यवाद दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने इस पहल को एक अहम कदम बताया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पुत्र अभय चौटाला ने भी इसे देश की जरूरत बताते हुए कहा कि इस धर्मनिरपेक्ष दल मजबूत होंगे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 4809401170304077704
item