अजयमेरु प्रेस क्लब द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में बहे 'कविता के स्वर'
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/04/ajaymeru-press-club-organized-poetry-seminar.html
अजमेर। अजयमेरु प्रेस क्लब के तत्वावधान में गांधी भवन हॉल में आयोजित की गई काव्य गोष्ठी में कविता के स्वर में सुरधारा बही। गोष्ठी के अतिथि कवि के रूप में आमंत्रित सुप्रसिध्द कवि पद्मश्री डॉ. चंद्र प्रकाश देवल, गीतकार डॉ. हरीश, हास्य कवि रासबिहारी गौड़, डॉ. बद्रीप्रसाद पंचोली, सूफी गजलकार सुरेंद्र चतुर्वेदी, डॉ रमेश अग्रवाल, गोपाल गर्ग आदि सहित और भी कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।
