किसानों के लिए "आप" ने खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर रैली आज
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/04/blog-post_22.html
नई दिल्ली। कांग्रेस लगातार किसानों के हक के लिए लड रही है। वहीं, अब आम आदमी पार्टी ने भी किसानों के हक के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आप आज मोदी सरकार की कथित "किसान विरोधी नीति" और भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक रैली का आयोजन कर रही है। उधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे रैली को संसद की ओर जाने से हर हाल में रोकेंगे। रैली की शुरूआत जंतर-मंतर पर होगी, जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे।
पहले संसद तक मार्च का प्लान था। लेकिन, दिल्ली पुलिस के इजाजत नहीं मिलने के कारण मार्च स्थगित कर दिया गया है। आप प्रवक्ता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसानों के लिए इस "घातक कानून" के खिलाफ पुरजोर विरोध करेगी। पार्टी ने कहा कि छत्तीसगढ, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, बुंदेलखंड और पूर्वाचल से किसान इस रैली में शामिल होंगे।
संजय सिंह ने कहा, "बीजेपी का कहना है कि उसने अधिनियम में जरूरी बदलाव किए हैं। यह कुछ नहीं बल्कि एक मजाक है। बीजेपी को सत्ता में आने के नौ महीनों बाद ही इस अधिनियम के प्रावधानों में बदलाव के लिए किस चीज ने विवश किया। यह कुछ नहीं, बल्कि अपने कुछ उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने का कदम है।