वीडियो में देखें : तमिनाडु के चेंगम में एक परिवार पर टूटकर पड़ी पुलिस

Police, Beating, Tiruvannamalai, Tamil Nadiu, Chengam, पुलिस, वीडियो, तमिलनाडु, तिरुवन्नामलाई, चेंगम
नई दिल्ली। यूं तो पुलिस को आमजन की मददगार और रक्षक के रूप मे देखा जाता है, लेकिन यही पुलिस जब बर्बरता पर उतारू हो जाए तो फिर शायद इसे जनता का मददगार या फिर रक्षक कहा जाना सार्थक प्रतीत नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस वालों ने क्रूरता की सीमाएं लांघते हुए एक परिवार पर न सिर्फ जमकर लाठियां भांजी, बल्कि लात—घूसों से भी जमकर प्रहार किए। खास बात ये है कि पुलिस वालों ने इस परिवार में शामिल महिला तक को भी नहीं बख्शा और ये सब कुछ किसी थाने में नहीं बल्कि भरी भीड़ के सामने हो रहा था।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई स्थित चेंगम का है, जहां पुलिस द्वारा एक परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस वालों द्वारा की जा रही यह मारपीट किसी थाने में नहीं बल्कि चारों ओर से लोगों की भीड़ के बीच में की जा रही है। पुलिस की बर्बरता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जेकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस माता-पिता और उनके बेटे पर जमकर लाठी-डंडे और लात—घूंसे बरसाते हुई दिखाई दे रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि एक परिवार के तीन सदस्यों — माता पिता और एक बेटा — के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर बहस चल रही थी। इसी दौरान वहां पास में ही खड़े पुलिसवालों ने उन पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। आस-पास खड़े लोगों ने ही वीडियो बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 

जानकारी के मुतबिक, मीडिया में वीडियो के आने के बाद तीनों पुलिसवालों के ट्रांसफर कर देने की खबर आ रही है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। खास बात ये है कि, पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे दो व्यक्तियों के साथ ही एक अन्य शख्स, जो सादा ड्रेस में दिखाई दे रहा है, वह भी इस परिवार के सदस्यों से मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 5342309913484779564

Watch in Video

Comments

item