राज बब्बर बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष

Raj Babbar, Uttar Pradesh, Congress, UP Congress Committee, Uttar Pradesh Congress Committee President, राज बब्बर, उत्तर प्रदेश, कांग्रेस, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कवायदों में जुटी राजनीतिक पार्टियों में फेरबदल के बीच कांग्रेस ने आज यूपी कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष फिल्म अभिनेता से राजनेता बनने वाले राज बब्बर को नियुक्त किया है। चुनाव के नजरिये से प्रदेश कांग्रेस में यह पहला बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

इससे पूर्व कांग्रेस को एक सियासी झटका उस समय लगा, जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज कर दिया। निर्मल खत्री ने लिखित में अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा।


इसके बाद दिनभर दिल्ली मे प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के घर पर हुई बैठक के बाद आजाद ने कांग्रेस हाईकमान की रजामंदी के लिए राजबब्बर का नाम भेजा, जिसके बाद राज बब्बर के नाम पर सह​मति बनी और उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पहले जतिन प्रसाद, संजय सिहं, डॉ राजेश मिश्र आदि के नाम दौड़ में चल रहे थे।

गौरतलब है कि राज बब्बर को कांग्रेस में आए एक अरसा हो चुका है और वह दो बार यूपी से लोकसभा के लिए चुने गए हैं। राज बब्बर अभी उत्‍तरारखंड से राज्यसभा सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव को हरा चुके हैं। ऐसे में राज बब्बर की राज्‍य में लोकप्रियता को लेकर पार्टी को संदेह नहीं है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 6050663256194875958
item