कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कमलनाथ एआईसीसी महासचिव नियुक्त

Congress, AICC, Ghulam Nabi Azad, Kamal Nath, General Secretaries, Punjab, UP, कांग्रेस, गुलाम नबी आजाद, कमलनाथ, एआईसीसी, महासचिव
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियों का सिलसिला तेज कर दिया है। इन्ही तैयारियों के बीच कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कमलनाथ को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) का महासचिव नियुक्त किया है।

वहीं उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए कांग्रेस के दोनों नेताओं को कमान सौंपी गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीें कमलनाथ को पंजाब एवं हरियाणा का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हरियाणा में राज्‍यसभा चुनावों में सुभाष चंद्रा की जीत के बाद साजिश का आरोप लगाया है। उन्‍होंने दोबारा चुनाव की मांग की है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 1085286967900035036
item