चिकित्सा शिविर आयोजित

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा  कुंदन नगर में रविवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । क्लब सचिव लायन आभा गांधी ने बताया कि इस ...

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा  कुंदन नगर में रविवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । क्लब सचिव लायन आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य एवम् चिकित्सा विभाग के सहयोग से कुंदन नगर स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल में सामान्य चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमे विभिन्न बीमारियो का इल्लाज़,जाँच,परामर्श एवम् उपचार वरिष्ठ चिकित्सको द्वारा किया गया । शिविर में दवाईया भी निशुल्क दी गई।शिविर में 106 लोगो ने स्वास्थ जाँच करा कर लाभ उठाया ।

इस अवसर पर जे.पी.नगर चिकित्सा अधिकारी डॉ.जी.एम.चौहान,कोटड़ा के प्रभारी डॉ. रविन्द्र विजयवर्गीय,डॉ.अनिल शर्मा ,ए.एन.एम्. सरोज चौहान,एल.टी.संदीप सांखला ने सेवाएं प्रदान की । विकास समिति के विनीत लोहिया एवम् बसंत विजयवर्गीय ने सभी क्षेत्रवासियो एवम् आगुन्तको का आभार व्यक्त किया । शिविर में क्षेत्रीय पार्षद जे.पी.शर्मा,लायंस क्लब उमंग के राजेंद्र गांधी, अजयमेरु प्रेस क्लब के अध्यक्ष एस.पी मित्तल, संगीता शर्मा,राजेंद्र ठाढ़ा,भारती शर्मा,जे.पी.गुप्ता सहित अन्य उपस्तिथ थे । विकास समिति द्वारा आगामी 21 जून को वृहद स्तर पर चिकित्सा शिविर लगाये जाने का निर्णय लिया गया ।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 9100671064184996347
item