आपका सुझाव हो सकता है अजमेर की टैगलाइन, प्रतियोगिता 7 तक

अजमेर। शहर को एक अलग पहचान दिलाने के लिए आपका सुझाव अजमेर की टैगलाइन हो सकता है। यह टैगलाइन स्मार्ट सिटी अजमेर के साथ हमेशा के लिए जुड़ जा...

अजमेर। शहर को एक अलग पहचान दिलाने के लिए आपका सुझाव अजमेर की टैगलाइन हो सकता है। यह टैगलाइन स्मार्ट सिटी अजमेर के साथ हमेशा के लिए जुड़ जाएगी। आपको सिर्फ आॅनलाइन सुझाव देना है। इसके लिए सिर्फ दो दिन शेष है। आप 7 जून को रात्रि 12 बजे तक स्मार्ट अजमेर डाॅट काॅम पर लाॅगइन कर टैगलाइन दे सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को  नगर निगम द्वारा क्रमशः 11000,  5100,  3100  रूपए के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके तहत अब तक 177 एन्ट्री मिली है।

नगर निगम के अनुसार इसमें भाग लेने के इच्छुक नागरिक “स्मार्ट अजमेर डाॅट काॅम“  वैबसाईट पर जाकर वेब पेज के निचले भाग पर स्थित  पार्टीसिपेट के आॅप्शन पर क्लिक करेंगे। यहां खुलने वाली विंडो में अजमेर स्मार्ट सिटी के टैगलाईन काॅम्पीटिशन प्रर्फोमा के माध्यम से अपनी टैगलाईन की एण्ट्री कर सकते है। प्रर्फोमा में नाम, मोबाईल नम्बर, इैमेल की जानकारी देना आवश्यक है। इसके पश्चात भाषा का चुनाव करके टैगलाईन दी जा सकती है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को अजमेर के बारे में कमेण्ट करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। एक आवेदक एक से अधिक प्रविष्टियां दे सकता है। इस प्रतियोगिता में 7 जून को रात्रि 12 बजे तक प्राप्त होने वाली आॅनलाईन प्रविष्टियों को एक ज्यूरी के माध्यम से चयनित किया जाएगा।

गौरव गोयल, जिला कलक्टर, अजमेर

“अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। शहर के नागरिक इस टैगलाइन प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी निभाए ताकि शहर को एक नई पहचान मिल सके। शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में सभी सहयोग करें।“

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 7436274121164631985
item