बेटियों को समर्पित है "नाम करेंगी रोशन बेटियां"

“संभव की सीमाओं को जानने का एक ही तरिका है कि उन से थोड़ा आगे असंभव के दायरे में निकल जाइए।” आर्थर सी क्लार्क के लिखे इन्ही शब्दों से मिल...

“संभव की सीमाओं को जानने का एक ही तरिका है कि उन से थोड़ा आगे असंभव के दायरे में निकल जाइए।” आर्थर सी क्लार्क के लिखे इन्ही शब्दों से मिलता है साहस का एक संदेश और कुछ इसी तरह का सन्देश लेकर बेटियों को पैदा होते ही मार देने वाले प्रदेश की छवि को नकारता और प्रदेश की जांबाज और अपने दम पर कुछ कर दिखाने वाली बेटियों को सामने लाता एक सीरियल जल्दी ही "" डी डी राजस्थान पर आ रहा है, जिसमे है पैदा होते ही मिट्टी मैं गाड़ देने के बाद कैसे जागी उसकी माँ की ममता और बाप का प्यार .....कैसे मिला दुनिया से तिरस्कार और फिर कैसे वही अजमेर की बेटी बनी " पदमश्री ".......और ऐसी कई सच्ची जीवनियां लेके आपके सामने आ रहा है आपके अपने जयपुर का प्रोडक्शन हाउस श्री मीन प्रोडक्शन्स .......डायरेक्टर अनिल जैन और राजशेखर राज की प्रस्तुति ...."" नाम करेंगी रोशन बेटियां "............. 8 जून 2016 से हर बुधवार रात्रि 8 :30 बजे.....गीतकार धनराज दाधीच और संगीतकार कपिल जांगिड़ द्वारा रचित और प्रदेश के उभरते गायक ऋषिकेश सिखवाल द्वारा गाया गया टाइटल ट्रैक दिल को छू जाता है

प्रदेश की बेटियां, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र मैं एक मुकाम हासिल किया हैं उनकी जीवनियां कभी रुलाती हैं कभी उनकी मजबूतियों को दर्शाती हुई एक सुखद एहसास देती हैं.आज प्रदेश की महिलाएं देश और विदेश में अपना ...अपने परिवार का और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रहीं हैं ....उन्ही की सच्ची जीवनियां और उनके संघर्ष की गाथा लेकर आपके सामने आ रहा हैं "" नाम करेंगी रोशन बेटियां।

इसके अलावा श्री मीन प्रोडक्शन्स अपने सम्मानीय दर्शकों के लिए लेके आ रहा है एक कांटेस्ट जिसके द्वारा दर्शक एक सेल्फी और एक आसान सवाल का जवाब देकर आ सकते हैं टीवी पर ... """अब आप भी आ सकते हैं टीवी पर इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना होगा आपको देखना है नाम करेंगी रोशन बेटियां  8 जून 2016 से हर बुधवार रात्रि 8 :30 बजे on DD Rajasthan.

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2054403363661877581
item