कांग्रेस कमेटी ने पास किया प्रियंका को फूलपुर से टिकट का प्रस्ताव

नई दिल्ली। सोनिया गाँधी की बेटी और रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका वाड्रा को फुलपूर सीट उम्मीदवार बनाने की सिफारिश की गई है। वहीं सोनिया ...

नई दिल्ली। सोनिया गाँधी की बेटी और रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका वाड्रा को फुलपूर सीट उम्मीदवार बनाने की सिफारिश की गई है। वहीं सोनिया गांधी को इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पास किया है कि प्रियंका गांधी इलाहबाद की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ें। कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि प्रियंका गांधी को इलाहबाद की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ाया जाए।

उल्लेखनीय है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु भी फूलपुर से ही चुनाव लड़ते थे। कल मीडिया में खबर आई थी कि प्रियंका गांधी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से देशभर में प्रचार करेंगी। मीडिया में ये खबर आते ही कांग्रेस आग-बबूला हो गई और उसने इस खबर का खंडन कर दिया।

मीडिया में सोमवार दोपहर 12 बजे अचानक ये खबर आई कि प्रियंका गांधी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से पूरे देश में चुनाव प्रचार कर सकती हैं। अभी तक प्रियंका अमेठी और रायबरेली में ही चुनाव प्रचार करती रही हैं जहां से उनके भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव लड़ते हैं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 3201200712016351385

Watch in Video

Comments

item