गंडक नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहाने गए तीन छात्रों की डूबने से मौत

Sinking, डूबने से मौत, Bihar, Khagaria, गंडक नदी, Gandak Nadi
खगड़िया। बिहार के खगडिया जिले में नगर थाना अंतर्गत अघौरी स्थान के पास से गुजर रही बूढी गंडक नदी में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान आज सुबह नहाने के लिए गए तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई।

नगर थाना प्रभारी एम के खान ने बताया कि मृतक छात्रों में आदर्श कुमार, सौरभ कुमार और अमन कुमार शामिल हैं जो कि चित्रगुप्तनगर सहायक थाना अंतर्गत राजेन्द्र नगर स्थित डीएवी स्कूल के छात्र थे।

उन्होंने बताया कि बेलदौर थाना अंतर्गत महिनाथनगर गांव निवासी ये छात्र सरस्वती पूजा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन करने के बाद स्नान करने के लिए नदी के गहरे पानी में चले गये, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई।

खान ने बताया कि तीनों शवों को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 5603879531858654902

Watch in Video

Comments

item